झारखंड के “कॉरपोरेट मीडिया मुग़ल” आलोक गुप्ता को मिली पदोन्नति

अब जीएम के रूप में संभालेंगे कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग।

रांची : सीसीएल के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग के प्रमुख और चीफ मैनेजर श्री आलोक कुमार का महाप्रबंधक के पद पर प्रमोशन हुआ है । कोल इंडिया लिमिटेड , कोलकाता के द्वारा जारी आदेश में 14 अधिकारियों को महाप्रबंधक के पद पर प्रमोशन दिया गया है । प्रमोशन के बाद श्री कुमार की पदस्थापना कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग में ही की गई है । ज्ञात हो कि श्री कुमार का मानव संशाधन, सीएसआर , प्रशासन के अलावे कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में लंबा अनुभव गई और उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को रचनात्मकता और नवाचार के साथ बखूबी निभाया है ।
कंपनी के logo डिज़ाइन से ले कर नेशनल पीआर कॉनक्लेव आयोजित करना या डाक तार विभाग के साथ मिल कर सीसीएल का स्पेशल कवर स्टाम्प जारी करना या कोल कर्मियों के लिए वाल मुरल पेंटिंग या कबाड़ से कंचन या Vigilance Awareness week , सभी पहलों में रचनात्मकता नजर आती है । ज्ञात हो कि इसके पूर्व श्री आलोक कुमार झारखंड सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके है ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल