भगवान श्री राम और राम भक्तों की सबसे बड़ी हितेषी बताने वाली भाजपा राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर मोन व्रत क्यों —–राजद

देश में पहले से ही महंगाई बेरोजगारी के कारण आर्थिक तूफान और अब सनातनियों एवं धर्म प्रेमियों के धर्म पर भी तूफान , आखिर क्या यही विकसित भारत है इसी को भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा विकसित भारत कहा जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडेय ने देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी से बड़ी विनम्र भाव से कहना / पूछना चाहती है, कि आज राम मंदिर के भव्यता को और भगवान प्रभु श्री राम के दर्शन में लाखों करोड़ों सहित विदेशों से भी धर्म प्रेमी और श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए हीरो,मोती, सोने के जेवर आखिर कहां और कैसे चोरी हो गई , राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य क्या इसमें मिले नहीं हुए हैं जब श्री राम मंदिर में दर्शन हेतु श्रद्धालु आने और जाने में भी हजारों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं तो फिर इतनी बड़ी लगभग 200 करोड़ रुपए एवं भगवान श्री राम के चरण पादुका को भी लोगो द्वारा चोरी , यह चोरी नहीं करोड़ों हिंदुओं के धर्म पर चोट है। भारतीय जनता पार्टी अपने आप को श्री राम प्रभु एवं हिंदुओं के हितेषी मानती है तो आज क्यों नहीं देश के प्रधानमंत्री इस प्रकरण पर वक्तव्य दे रहे हैं। आज अयोध्या थाने पर ट्रस्ट के छह लोगों पर शिकायत दर्ज की गई है लेकिन राष्ट्रीय जनता दल एवं देश की जनता जानना चाहती है कि चंपत राय एवं ट्रस्ट के मुख्य व्यक्तियों को क्यों छोड़ दिया गया है यह बहुत बड़ा सवाल है इसका जवाब देश के प्रधानमंत्री जी को देना चाहिए ।आज पूरा देश ही नहीं विदेशों में भी लोग जान रहे हैं की राम मंदिर के श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे का जेवर एवं रूपयों का बंदर बांट कुछ लोगों के बीच किया गया है राम मंदिर के नाम पर ट्रस्ट के लोगों द्वारा अयोध्या के अगल-बगल करोड़ों का संपत्ति अर्जित की गई है। इसकी भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ,राष्ट्रीय जनता दल ,झारखंड ,भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग करती है कि राम मंदिर जैसे देश में और कई मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया है, सभी मंदिरों का भवन निर्माण से लेकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई जेवरों एवं दान में मिले रूपयों का उच्च स्तरीय जांच कराई जाए जिससे देश के करोडो हिंदू धर्म प्रेमियों एवं सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के जो मन में आज आशंका हो रही है वह दूर हो सके।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल