संवाददाता।
रांची : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दो महत्वपूर्ण विभागों— पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), रांची के कार्यालय प्रमुख का दायित्व गौरव कुमार पुष्कर को दिया गया है।
भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारी पुष्कर वर्तमान में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी के साथ दूरदर्शन रांची में समाचार संपादक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
इससे पूर्व वे सीबीसी की डाल्टनगंज इकाई के प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे हैं। पुष्कर पीआईबी से संबंधित समन्वय कार्यों का भी प्रभावी संचालन करते रहे हैं।
इनके नेतृत्व में राज्य में कई महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिन्हें सराहना मिली है।
केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में दो प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी मिलना गौरव जी की कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण की कहानी स्वयं बयां कर रहा है।






