नई दिल्ली :
झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के अमर प्रतीक, दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनको इस दिव्य अलंकरण से सम्मानित किया जाना पूरे झारखंड के लिए गर्व, सम्मान और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण है।
उनका आजीवन संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के करकमलों से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन जी द्वारा यह सम्मान ग्रहण किया गया । उनके साथ उनकी पुत्रवधू श्रीमती कल्पना सोरेन मुर्मू भी पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद थी।
यह पुरस्कार दिशोम गुरु के संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के दृढ़ संकल्प के कृत्यों की हमेशा याद दिलाता रहेगा






