रांची। मंत्री चमरा लिंडा ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान दिसंबर से पहले हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक में साइकिल वितरण योजना के तहत अगले एक माह में कम से कम 50 प्रतिशत साइकिलें वितरित करने तथा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई रूपरेखा तैयार कर पुनः आवेदन आमंत्रित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित योजनाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।






