धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान


पतरातू- पीटीपीएस में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके संघर्षमय जीवन, समाज सुधार के कार्यों और स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिया बस्ती के मुखिया सह भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो ने की, जबकि संचालन भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और लोगों में स्वाभिमान तथा एकता की भावना जगाई। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा ने समाज को अन्याय और शोषण के विरुद्ध लड़ने की सीख दी। उनके विचार और आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में रणधीर कपूर, रानी कुमार, शुभम कुमार, पीयूष कुमार, धनेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, कैलाश महतो, जगदेव महतो, अनिल महतो, प्रीतम महतो, अनुराग कुमार, सूरज कुमार, सतीश कुमार, नीतीश कुमार, राजा राय, कार्तिक महतो, जगन्नाथ महतो, ललन सिंह, अजय कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल