रांची/नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व CM और जेएमएम के संस्थापक शिबू सोरेन का निधन हो गया है, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर कर यह जानकारी दी है, उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। झारखंड में दिसोम गुरु के नाम से विख्यात शिबू सोरेन को झारखंड राज्य निर्माण के लिए लंबे संघर्ष के लिए जाना जाता है।
वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में उनका इलाज जारी था। आज उनका पार्थिव शरीर देर शाम तक रांची ले जाने की उम्मीद है।






