धर्मेन्द्र महतो पुनः चुने गए राजद के रांची जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव के क्रम में रांची जिला राजद अध्यक्ष के चुनाव में राजद के पुराने समर्पित वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र महतो को पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुन लिया गया है।

प्रातः 9 बजे से चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मंजू साह जी के द्वारा किया गया जो 3 बजे तक चला। अपराह्न 3 बजे चुनावी प्रक्रिया के तहत रांची जिला अध्यक्ष की घोषणा श्रीमती मंजू साह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता मदन यादव,मनोज पाण्डेय, शौकत अंसारी,भास्कर वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद,आबिद भाई, प्रणव कुमार, सुनील ठाकुर, सलील अंसारी, डी एन ठाकुर,संतोष साहू, कमलेश यादव सहित प्रदेश के सम्मानित वरिष्ठ नेता, जिला के पदाधिकारी,प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पदाधिकारी समेत काफी संख्या में दल के के नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल