गागी गांव में ज्ञानशाला समर कैंप का आयोजन

कांके (रांची), 1 जून: कांके प्रखंड के गागी गांव में आज आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय ज्ञानशाला समर कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गागी गाँव के आंगनबाड़ी केंद्र में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 33 बच्चों और 16 ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए ड्राइंग कॉम्पीटिशन और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिससे उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिला। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को समापन समारोह में प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) और पुरस्कार प्रदान किए गए। ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल साक्षरता (Digital Literacy), शारीरिक स्वच्छता और सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं को दैनिक जीवन में अपनाई जा सकने वाली सरल लेकिन प्रभावशाली स्वास्थ्य संबंधी आदतों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन से स्नेहा मिश्रा, डॉ. निमिषा श्रीवास्तव, और शुभ्रा तिवारी उपस्थित रहीं। इन विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर की जाती है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल