विश्व बैंक और एएफडी टीम का गुमला, लातेहार में जबर्दस्त स्वागत
रांची, 19 मई 2025 -, विश्व बैंक और एजेंसी फ्रांसेस डी डेवलपमेंट (एएफडी) की पांच सदस्यीय टीम ने झारखंड राज्य के दौरा के क्रम में निदेषक मत्स्य डॉ एच0एन0 द्विवेदी के साथ विचार विमर्ष किया एवं राज्य के लोहरदगा, गुमला तथा रांची जिलों का दौरा किया एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना (पीएमएमकेएसवाई) की प्रगति का मूल्यांकन किया ताकि मत्स्य किसानों की आर्थिक स्थिति को और कैसे समृद्ध किया जा सके।
इनके द्वारा लोहरदगा जिले के झारोचट्टी गांव में बायोफ्लाक तालाब का भ्रमण किया गया। इस मौके पर लाभुक के सीमा तिवारी एवं अन्य लाभुको द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया। श्रीमती सीमा तिवारी द्वारा बताया गया कि अभी तक आठ टन पंगेशियस, तिलापिया एवं सिंघी मछली का उत्पादन इनके द्वारा लिया गया है । इनके साथ 15-20 किसान प्रत्यक्ष तौर जुड़े हुए हैं।
इसके बाद नारिकेल गांव बसिया गुमला के फिश फार्म का भी भ्रमण किया। जहां सम्न्वित मछलीपालन, फीड मील की जानकारी ली। इसके साथ ही पिपरा टोली रांची में अलंकृत मछलीपालन को देखा। स्वयं सहायता समूह के द्वारा इस बेहतरीन कार्य की सराहना की गई। एक्वेरियम शाप को भी देखा। साथ में मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र मे किसानों से वार्ता की तथा PMMSY परियोजनाओं के बारे में अपना अनुभव साझा किया गया।
राँची जिला के श्री निषांत कुमार के RAS एवं बायेफ्लॉक टैंक में हो रहे वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन का जायजा लिया और उसकी सराहना की।
अंत यह टीम मत्स्य किसान प्रषिक्षण केन्द्र में विभिन्न जिलों से आये हुए, मत्स्य बीज उत्पादकों से भी चर्चा की एवं झारखण्ड राज्य में मत्स्य पालन के बहुत सारे किये जा रहे कार्य की प्रषंसा की। उनके द्वारा समिति के गठन एवं सरकर की योजनाओं से जुड़ने तथा NFDP (National fisheries digital platform) पर पंजीकृत करने एवं योजनाओं का लाभ ले। मछली का भी बीमा करा सकते है जिसके लिये Oriental insurance तथा Agriculture insurance corporation मछलियों की बीमा करा सकते है। इसके लिये भारत सरकार द्वारा one time intensive प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरे में निदेषक मत्स्य डॉ एच0 एन0 द्विवेदी के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी टीम के साथ झारखंड सरकार के अधिकारी, जिनमें श्री अरूप चौधरी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रामगढ़, श्री अमरेन्द्र कुमार, संयुक्त मत्स्य निदेशक, श्री शंभू प्रसाद यादव, उप मत्स्य निदेशक, श्री संजय गुप्ता, उप मत्स्य निदेशक, श्रीमती कुसुम लता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, गुमला श्रीमती गितांजली सहायक मत्स्य निदेशक और डॉ. प्रशांत कुमार दीपक, मुख्य प्रशिक्षक, एफएफटीसी, रांची शामिल थे। बाहर आये हुए टीम में विश्व बैंक के वरिष्ठ मत्स्य उद्योग मानक विशेषज्ञ श्री जूलियन मिलियन, मिस ऑर्फी सिलार्ड, श्रीमती निधि बत्रा, भारत सरकार से आई.ए सिद्दिकी और नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित थे।






