सेना ने रखी सिंदूर की लाज, ले लिया पहलगाम का बदला
नई दिल्ली : आतंक के विरुद्ध भारत का ऑपरेशन सिंदूर सफल। भारतीय सेना ने देर रात भीषण एयरस्ट्राइक में 100 कि मी तक भीतर घुसकर पाकिस्तान और पीओके और पंजाब प्रांत में लश्कर और जैश के हेडक्वार्टर समेत आतंक के 9 अड्डों को पूरी तरह तबाह कर दिया और उनकी रक्षा में आए एक पाकिस्तान के एक जे एफ 17 विमान को मार गिराया। इन हमलों में कितने आतंकी मारे गए, इसका आकलन अभी बाकी है। भारत द्वारा पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों द्वारा किए गए कत्लेआम के जवाब में संपूर्ण युद्ध में जाने की जगह आतंक के अड्डों को चिह्नित कर उनका विनाश एक बेहतर विकल्प था। अब इंतजार है कि हमारी सेना आतंक के पीछे खड़ी पाक की सेना और आई एस आई की कमर तोड़ने की दिशा में भी आगे बढ़ेगी।






