रामनवमी जुलूस : केन्द्रीय महिला श्री महाबीर मंडल ने पेश की सौहार्द की मिसाल : ईद को देखते हुए पहले निकाली घोल यात्रा

मुख्य संरक्षक आभा सिन्हा दी मंडल के निर्णय की जानकारी

रांची : केन्द्रीय महिला श्री महाबीर मंडल ईद और सरहुल पूजा के कारण 1 अप्रैल के घोल को 25 मार्च को ही किया

पिछ्ले बैठक मे तय किया गया था कि आगामी 1 अप्रैल को अंतिम मंगलवार को घोल निकाला जाएगा. पर 1 अप्रैल 2025 को ही सरहुल परब और ईद भी है.यातायात व्यवस्था बंद रहेगा, तो बहनो को भी आने जाने मे परेशानी होगी.
इन सारी बातों को देखते हुए मुख्य संरक्षक श्रीमती आभा सिन्हा ने अपने मंडल की अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवम पदाधिकारियों के साथ आपात बैठक करके निर्णय लिया कि आज दिनांक 25/03 2025 को ही कार्यक्रम किया जाय. घोल यात्रा और प्राचीन महाबीर मंदिर महाबीर चौक और शक्ति की देवी दुर्गा मंदिर गांधी चौक मे पूजा अर्चना किया .महिलाओ अपने अस्त्र और शस्त्र का परिचालन करते हुए सड़कों मे नाचती हुई उत्साहित दिखी.
आज के बैठक मे सर्वसम्मति से अर्चना मिर्धा और सीमा कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया, मंडल की पदाधिकारियों ने दोनों को बधाई दी. आभा सिन्हा
मुख्य संरक्षक

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल