रामनवनी पूजा उत्सव की हो गई शुरुआत : गाडे गए तीन महाबीरी झंडे

रांची : मंगलवार को अरगोड़ा पीपर टोली तारा नगर आवासीय परिसर स्थित पंच मंदिर में चैत्र माह की पहली मंगलवार को संध्या 7 बजे रामनवमी उत्सव का तीन बड़ा झंडा स्थापित किया गया जो रामनवमी उत्सव सम्पन्न होने के बाद के मंगलवार को खोला जाएगा। पंच मंदिर तारा नगर के पुजारी पंडित रवि शंकर पांडेय जी ने दो जजमान गौरीशंकर प्रसाद जी एवं श्रीनिवास जी के साथ विधिवत् मंदिर का झण्डा पूजा संपन्न कराया। पूजा संपन्न होने पर उपस्थित तारा नगर आवासीय परिसर के जयकारे लगाते हुए धर्मप्रेमियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूजा व्यवस्था में मंदिर संचालन समिति के सक्रीय सदस्यों ने अहम योगदान दिया। ज्ञात हो कि पिछले साल मंदिर स्थापना काल से ही रामनवमी उत्सव के पहले मंगलवार को झण्डा लगाया गया था जिसे रामनवमी उत्सव सम्पन्न होने के बाद विधिविधान से झण्डा अगले साल की रामनवमी उत्सव के इंतजार में खोल दिया जाता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल