फोर्स एनएक्सटी का नया अभियान

डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रीमियम ब्रांड फोर्स एनएक्सटी ने आधुनिक पुरुषों के लिए इनरवियर, एथलीजर और सक्रिय पहनावे (एक्टिववियर) का सबसे पसंदीदा ब्रांड बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यह आराम, शैली और आत्मविश्वास का बेहतरीन संयोजन पेश करता है। फोर्स एनएक्सटी के नवीनतम अभियान में साहसिक नारा ” फॉर व्हाट्स एनएक्सटी ” प्रस्तुत किया गया है, जो यह दर्शाता है कि इनरवियर, एथलीजर और सक्रिय पहनावा अब केवल उपयोगी वस्त्र नहीं रह गये हैं, बल्कि व्यक्तिगत शैली, आत्मविश्वास और आत्म-अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गये हैं।

डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार गुप्ता ने कहा,

“इनरवियर, एथलीजर और सक्रिय पहनावा अब केवल उपयोगिता तक सीमित नहीं हैं; वे आत्म-अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और शैली का अभिन्न हिस्सा बन गये हैं। अपने नवीनतम अभियान के माध्यम से हम दिखाना चाहते हैं कि फोर्स एनएक्सटी इनरवियर को एक नया आयाम दे रहा है—इसे पुरुष गर्व के साथ प्रदर्शित कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे वे अपने किसी भी अन्य पहनावे को दिखाते हैं।”

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल