गढ़वा के रंका में पटाखा दुकान में लगी आग, दो मासूम सहित पांच की मौत

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिला के
रंका थाना स्थित गोदरमाना बाजार में
सोमवार को पटाखा दुकान में भीषण
आग लग गई। इस आगजनी में दो
बच्चे सहित पांच लोगों की झुलस कर
मौत हो गई। मृतकों में दुकान मालिक
कुश गुप्ता (45) समेत अजित केशरी
(32), सुशीला केरकेट्टा (20),
नमन केशरी (9) और भोला केशरी
(8) शामिल हैं। गढ़वा एसपी दीपक
कुमार पांडेय ने बताया कि राशन
दुकान के बाहर दुकानदार पटाखा भी
बेच रहा था। दो बच्चे पटाखा खरीदने
के लिए यहां पहुंचे थे।
इसी दौरान पटाखे में आग लग
गई और वहां अफरातफरी मच गई।
दुकानदार दोनों बच्चे समेत अजित
केशरी और सुशीला केरकेट्टा को
लेकर दुकान के पास ही एक खाली
गोदाम में घुस गया और अंदर से
शटर लगा दिया। इसी दौरान आग का
धुआं अंदर घुसने लगा। बाहर जब
लोगों को पता चला कि दुकानदार
कुछ लोगों के साथ अंदर बंद है तो
दीवार काटकर उन्हें बेहोशी की हालत
में बाहर निकाला गया। लोगों ने पांचों
को सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के
रामानुजगंज स्थित एक अस्पताल में
ले गए। जहां डॉक्टर ने पांचों को मृत
घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी के बाद रंका
पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, स्थानीय
लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से
आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों
के अनुसार, पटाखा दुकान में आग
लगते ही अफरातफरी का माहौल बन
गया। आसपास के सभी लोग जान
बचाकर भागने लगे।
चारों तरफ बम-पटाखा फटने की
आवाज गूंजने लगी। देखते ही देखते
आग इतनी भयावह हो गई कि दुकान
के पास खड़ी एक बाइक भी उसकी
चपेट में आ गई। शुरूआत में स्थानीय
लोगों ने खुद से आग पर काबू पाने
का प्रयास किया। इसके बाद इसकी
जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की
टीम को दी गई। मौके पर पहुंची फायर
ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल