राष्ट्रपति से मिले राज्यपाल: राज भवन द्वारा प्रकाशित “पत्रिका” की प्रति भेट की।

नई दिल्ली : माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की तथा राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

राज्यपाल महोदय ने इस अवसर पर राज भवन, राँची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति राष्ट्रपति महोदया को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखण्ड की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल