Search
Close this search box.

June 15, 2025 11:12 pm

Search
Close this search box.

महिलाओं की समानता को गति की जरूरत : निर्मल सिंह

जन शिक्षण संस्थान बक्सर द्वारा महिला दिवस पर किया गया भव्य आयोजन

डुमरांव(बक्सर) 8 मार्च 2025-:आज जन शिक्षण संस्थान बक्सर द्वारा मार्बल हाउस, डुमराँव गढ़, डुमराँव(बक्सर) बिहार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरांव महाराज श्री चंद्रविजय सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस अवसर पर महाराज श्री ने उपस्थित महिलाओं को हुनर सीखने के लिए एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।महाराज श्री ने जन शिक्षण संस्थान बक्सर के प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जन शिक्षण संस्थान के फाउंडर चेयरमैन निर्मल सिंह ने कहा कि महिलाओं की समानता को गति देने की जरूरत पर विश्व ने पहल की है।इसे समझा जाय। महिलाएं जितनी तेजी से आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़ेगी,उतना देश का विकास होगा।निर्मल सिंह ने कहा”महिलाओं की समानता को गति की जरूरत” को व्यवहारिक रूप देना है।800 महिलाओं की सराहनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सेमिनार,प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवम पारंपरिक लोकगीतों का आयोजन किया गया। 30 गीतों पर महिलाओं ने नृत्य पेश किया,जिसमें प्रथम,द्वितीय, पुरस्कार मझरिया,डुमरांव की टीम को दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम बराढी से आई लोकगीत गायकों की टोली ने बहुत सुंदर आरती एवं होली गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार सिंह ने किया, कार्यक्रम अधिकारी अविनाश कुमार,लेखाधिकारी प्रशांत पाठक,सहायक कार्यक्रम अधिकारी रीना सिंह एवं केंद्र की 40 अनुदेशिकाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का समापन भाषण करते हुए निदेशक मधु सिंह ने महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र तथा घरेलू जिम्मेवारियों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने को कहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल