केंद्रीय महिला श्री महाबीर मंडल रांची द्वारा महिला दिवस पर किया गया महिलाओं का सम्मान
रांची : आज दिनांक 08 मार्च को केंद्रीय महिला श्री महाबीर मंडल रांची के तत्वाधान मे दुर्गा मंदिर ट्रस्ट महावीर चौक, मे अहम बैठक आगामी 2025, रामनवमी की शोभायात्रा,और मंगलवारी जुलूस मे भागीदारी पर चर्चा की गई, साथ ही पिछ्ले वर्ष मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाली महिला बहनो को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
आज महिला दिवस भी मनाया गया मंडल की संस्थापक श्रीमति आभा सिन्हा ने महिलाओं के बारे मे कहा कि
*शास्त्रों में कहा गया है – यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः । यानी कि जहां नारियों का सम्मान होता वहीं सभी देवता विराजते हैं।*
महिलाओं का सम्मान सिर्फ एक परंपरा या औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की उन्नति और विकास की सबसे अहम बुनियाद है। आज जब हम महिलाओं की ताकत और उपलब्धियों की बात करते हैं, तो 8 मार्च का दिन खुद-ब-खुद एक प्रतीक बन जाता है।
यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव है।
साथ ही होली मिलन सह पुस्तक विमोचन *मेरी आकांक्षा* की लेखिका श्रीमती सीमा कुमार की पुस्तक का विमोचन श्रीमती आभा सिन्हा जी के हाथों हुआ!
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि –
महिलाओं ने क्रांतिकारी आवाज उठाई, इसलिये आज भी महिलाएं कर्मठता से अपने अधिकार और सम्मान के लिए आगे आ रहीं हैं, इनके अधिकार और सम्मान हेतु, साथ अवश्य देना चाहिए।
आज के सफल आयोजन की सूत्रधार मुख्य रूप से श्रीमती राखी प्रियदर्शिनी, पूर्णिमा सिंह , रिंकी वर्मा ,और दीपा देवी थी.
उपस्थित महिलाओ मे श्रीमती विनीता पाठक, अर्चना मिर्धा, अपराजित मिश्रा, भारती मिश्रा, आरती मिश्रा शिल्पी कुंडू, संजना शर्मा, सूर्या कुमारी ( बबली) ज्योति पांडे, प्रीति मोर्या,मालती देवी, सुनीता देवी , सरोज देवी, पुष्पा देवी, किरण देवी, रंजीता पांडे, प्रमिला देवी, लक्ष्मी देवी, श्वेता वर्मा, तनु देवी, सुलेखा देवी, सुनीता चौरासिया.
राखी प्रियदर्शिनी, अध्यक्ष (केंद्रीय महिला श्री महाबीर मंडल)