सदन से भाजपा के वॉक आउट पर बाबूलाल मरांडी ने सफाई दी, स्पीकर पर मनमानी का ठिकड़ा फोड़ा

*विधानसभा स्पीकर की मनमानी के कारण भाजपा ने किया सदन से वॉकआउट….बाबूलाल मरांडी*

*अवैध कोयला तस्करी केलिए झामुमो कर रहा नाकेबंदी का नाटक*

*रॉयल्टी बकाया,विस्थापन कांग्रेस की देन जिसकी गोद में खेलता और खाता है झामुमो*

प्रदेश भाजपा के विधायकों ने आज बजट पर चल रहे वाद विवाद के बीच सदन से वॉकआउट किया।

सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सदन को मनमाने ढंग से चलाना चाहते हैं। सत्ता पक्ष को बोलने में तरजीह दी जाती है, आसन के द्वारा ज्यादा समय दिए जाते हैं ।

कहा कि वहीं जब विपक्ष के सदस्य जब बोलने केलिए खड़ा होते हैं तो बार बार टोका टोकी की जाती है।

कहा कि आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। भाजपा विधायक श्रीमती नीरा यादव जब सदन में बोल रही थी तो सत्ता पक्ष के विधायकों ने टोका।

कहा कि दुर्भाग्य जनक यह है कि आसन से उनको संरक्षण प्राप्त हुआ। श्रीमती नीरा यादव ने स्पीकर महोदय से टोका टोकी में बर्बाद समय के बदले समय की मांग की तो अध्यक्ष ने अस्वीकृत कर दिया। यह पूरी तरह से मनमानी है।सत्ता पक्ष के इशारे पर विपक्ष की बातों को दबाने की साजिश है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा के विधायकों ने आज इस मुद्दे पर विरोध दर्ज करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

*झामुमो द्वारा खनिजों की नाकेबंदी की घोषणा* के सवाल पर श्री मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि यह झामुमो की पुरानी आदत है।ये सब केवल कोयले की अवैध ढुलाई केलिए दिखावा है।
उन्होंने कहा कि आज प्रतिदिन धनबाद, बोकारो से 400…500ट्रक कोयले की अवैध ढुलाई हो रही। जिसे राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन का पूरा संरक्षण प्राप्त है।

केंद्र सरकार पर बकाए की बात पर कहा कि बार बार ब्रेकअप मांगने के बाद भी झामुमो यह नहीं बताता कि कब का कितना बकाया है।

उन्होंने कहा कि आज जिस कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर झामुमो खेल रहा है,खा रहा है,ये सब उसी कांग्रेस पार्टी की देन है।

राज्य में चाहे सीसीएल, बीसीसीएल,एच ई सी के विस्थापितों की समस्या हो इसके समाधान केलिए कांग्रेस पार्टी ने 60वर्षों के शासन में कोई चिंता नहीं की।

कहा कि आज मोदी सरकार राज्य की समस्याओं के समाधान केलिए तत्पर है लेकिन कांग्रेस झामुमो को समाधान की चिंता नहीं। इन्हें राज्य को लूटने का केवल अवसर चाहिए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल