रांची : चलिए, झारखंड के लिए एक सुखद ख़बर है। जल्द ही झारखंड विधानसभा को नेता प्रतिपक्ष मिलने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने झारखंड प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी एवं ओ. बी. सी. मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष सह सांसद डॉ. के लक्ष्मण जी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।






