बजट में बढ़ोतरी ठीक, सरकार को अपने संसाधन बढ़ाने की ज़रूरत : अयोध्यानाथ मिश्र (आर्थिक मामलों के जानकार)

रांची : राज्य के जाने माने आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ अयोध्या नाथ मिश्र ने 2025-26 के बजट बढ़ोतरी के प्रवधानों को राज्य हित में सही बताते हुए कहा है कि इस बार के बजट में लगभग 13% बढ़ोतरी की गई है, जो सही प्रतीत होता है। किंतु विगत कई बरसों से देखा गया है। कि सरकारें बजट तो बढ़ा देती हैं, लेकिन उसे पूरी तरह से योजना मद में लगा नहीं पाती हैं। योजना मद में आवंटित राशि को कटौती कर गैर योजना मद में डाल दिया जाता है। ऐसे में सरकार को अपने संसाधन से राजस्व जुटाने में ध्यान देना चाहिए। अभी जो राशि जीएसटी से झारखंड को प्राप्त होती है वह लगभग 47,00,00 करोड़ रुपए है। जबकि विभिन्न अनुदान मद में राज्य को लगभग 17,00,00 करोड़ रुपए केंद्र द्वारा मिलते हैं। सरकार के अपने संसाधनों की बदौलत लगभग 53,00,00 की राजस्व की प्राप्ति होती है।
अतः अगर सरकार साकारात्मक इच्छा शक्ति दिखाए तो लक्ष्य हासिल करना कोई कठिन काम नहीं है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल