जमुई : बिहार के जमुई जिले में
होली के दौरान शराब तस्करी के
एक नए तरीके का पदार्फाश हुआ
है। पुलिस ने एक तेल के टैंकर से
भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
की गई है, जिसकी कीमत लगभग
14 लाख रुपये बताई जा रही
है।यह शराब तस्करी का एक नया
तरीका था,जिसमें शराब को तेल
के टेंकर के अंदर छिपाकर लायी
जा रही थी।जमुई उत्पाद पुलिस ने
जिले भर में होली के मद्देनजर
सभी चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा
दी थी। 24 घंटे पुलिस कर्मी सभी
रास्तों पर सतर्क थे।इसी
दौरान,जमुई चकाई मार्ग पर सोनो
थाना क्षेत्र के डुमरी के पास एक
तेल टैंकर को आता हुआ देखा
गया।जब टैंकर से तेल की गंध
नहीं आई तो पुलिस को शक हुआ
और टैंकर को रुकवाकर जांच की
गई।स्कैनर लगाने पर टैंकर में
छिपाकर रखी गई शराब का
भंडाफोड़ हो गया।पुलिस द्वारा की
गई जांच में पाया गया कि टैंकर के
अंदर एक तहखाना बनाया गया
था,जिसमें विदेशी शराब छिपाई
गई थी।यह शराब बंगाल की बताई
जा रही है और तस्करी के लिए
तेल के टैंकर का इस्तेमाल किया
जा रहा था।पुलिस ने इस मामले में
दो आरोपियों को गिरμतार किया
है,जो शराब तस्करी में शामिल
थे।गिरμतार आरोपियों ने पुलिस से
पूछताछ में बताया कि उन्हें यह
शराब गिरिडीह के रास्ते जमुई
भेजनी थी।शराब को एक अन्य
वाहन द्वारा चतरा में लाया गया
था,जहां से इसे टैंकर में छिपा कर
भेजा जा रही थी।पुलिस ने मामले
को गंभीरता से देखते हुए जांच
की।उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार
ने बताया कि अनुमानित 12 से 14
लाख रुपये की शराब बरामद की
गई है।उन्होंने यह भी कहा कि
शराब तस्करी में कमी आई
है,लेकिन फिर भी कुछ लोग
तस्करी के प्रयास कर रहे हैं,जिन्हें
पुलिस लगातार पकड़ रही
है।पुलिस की यह कार्रवाई तस्करी
को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो
रही है।उन्होंने कहा कि 12 से 14
लाख के बीच शराब की कीमत
होगी।डिटेल जांच पड़ताल और
आगे की कार्रवाई की जा रही है।






