प्रदेश कांग्रेस कार्यान्वयन समिति की जूम मिटिंग संपन्न
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो
कमलेश, सरकार और संगठन में
समन्वय के लिए लगातार जूम मीटिंग
कर रहे हैं। ताकि संगठन और सरकार
के तालमेल से सरकारी योजनाओं का
लाभ जरूरतमंद जनता को समय पर
पहुंचाई जा सके। इसी क्रम में कांग्रेस
कोटे के मंत्रियों के साथ क्रमश: जूम
मीटिंग कर विभाग की योजनाओं को
जनता तक पहुंचाने की पूरी योजना
का रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। प्रदेश
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल
किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश
ने प्रभारी के राजू के छह मार्च के
झारखंड आगमन को लेकर सभी बोर्ड
निगम के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस
के नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें
जिलावार जिम्मेवारी भी दी है।
शाहदेव ने बताया कि जिलावार
बनायी गयी समिति के सदस्य प्रदेश
प्रभारी के जिला दौरा से पूर्व अपने-
अपने जिलों में जाकर कार्यक्रम की
तैयारी की जानकारी लेने और सलाह
देने को कहा गया है। इसे लेकर
रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय
में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में
प्रदेश कांग्रेस कार्यान्वयन समिति की
हुई, जिसमें छह से 10 मार्च तक के
कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गयी
और कार्यान्वयन समिति के सदस्यों
को प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की
सफलता के लिए निर्देश दिया। बैठक
में कार्यान्वयन समिति के समन्वयक
नागेंद्र कुमार, सदस्य डॉ राजेश गुप्ता,
आलोक कुमार दूबे, कामेश्वर गिरि,
सुरेन राम, जितेन्द्र त्रिवेदी, अख्तर
अली सहित अन्य शामिल हुए।