एक बूथ,-25 यूथ की टीम बनाकर बढ़ाएं सदस्यता अभियान : रंजन यादव

रांची : रांची के राजद प्रदेश
कार्यालय में रविवार को युवा राजद
के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव के
नेतृत्व में सदस्यता अभियान की
समीक्षा बैठक की गई। बैठक में
राज्य के सभी जिलाध्यक्ष उपस्थित
रहे। जिलाध्यक्षों ने अपने जिलों में
चल रहे सदस्यता अभियान की
प्रगति की जानकारी बैठक में दी।
बैठक में युवा राजद अध्यक्ष रंजन
कुमार ने एक बूथ 25 यूथ का नारा
देते हुए सभी जिलाध्यक्षों को से
तीव्र गति से प्रखंड से लेकर बूथ
तक सदस्यता अभियान चलाकर
राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव
और युवा नेता तेजस्वी यादव की
विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने
की बात कही।
उन्होंने कहा कि आप सभी हमेशा
लोगों की समस्याओं को सुनें और
समाधान करने प्रयास करें तथा
संगठन से हर वर्ग से ज्यादा से
ज्यादा लोगों को जोड़ें।
रंजन ने हर बूथ पर 25-25 युवाओं
की टीम बनाने का निर्देश दिया।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सह
सदस्यता अभियान प्रभारी अनीता
यादव, वरिष्ठ नेता संजय
रंजन,गुलशन खातून सहित अन्य ने
संबोधित किया। इस अवसर पर
विनोद भोक्ता,जफीर खान, पूनम
देवी, गायत्री देवी, रघुनाथ
राणा,अभिराज राय, क्षितिज मिश्रा
सहित अन्य मौजूद थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल