सीसीएल : सेवानिवृत्त कर्मियों को दी भावभीनी विदाई

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्यालय में गुरुवार को एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें फ़रवरी 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले 100 कर्मियों में से मुख्यालय में कार्यरत 7 कर्मियों को विदाई दी गई।

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों में – आई. ई. विभाग से अरुण कुमार पांडेय, मुख्य प्रबंधक (आई. ई.); भर्ती विभाग से श्रीमती अर्चना सिन्हा, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक); उत्खनन विभाग से धर्मेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन); गांधीनगर अस्पताल से डॉ. हेमंत केरकेट्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी; गांधीनगर अस्पताल से सुनील के. एन., मुख्य रेडियोग्राफर; कल्याण विभाग से श्रीमती गीता कुमारी, वरीय लिपिक एवं लपंगा ड्रिलिंग कैंप से मिटिक नाहक, रिगमैन शामिल हैं।

समारोह में आई. ई. विभाग के विभागाध्यक्ष श्री वी. के. शुक्ला, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभव और योगदान पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की गई। इस फिल्म में कर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया और इसके निरंतर विकास की कामना की।

मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने अपने संबोधन में सीसीएल परिवार की ओर से उपस्थित वरिष्‍ठतम सेवानिवृत कर्मियों का अभिनंदन एवं स्‍वागत किया और कहा कि आप सभी का योगदान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय रहा है। उन्होंने सेवानिवृत कर्मियों के सपरिवार सुखी, स्‍वस्‍थ्‍य जीवन की कामना की।

मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कार्मिक/कल्याण) श्रीमती रेखा पांडेय ने किया। कार्यक्रम की सफलता में कल्याण विभाग और अन्य विभागों का विशेष योगदान रहा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल