बीसीसीएल : बस्ताकोला एरिया में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

धनबाद : अधिकारी क्लब, बस्ताकोला क्षेत्र में हिंदी कार्यशाला – ‘बढ़ रही है मेरी शान, हिंदी ही है मेरी पहचान’ कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें संकाय सदस्यों के रूप में मुख्यालय से श्री अनिरुद्ध नोनिया और श्रीमती बंदना देवी सम्मिलित हुए। आमंत्रित सदस्यों ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए हिन्दी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कार्यालयीन गतिविधियों में हिन्दी के अधिकाधिक उपयोग की महत्ता बताई। सम्मानित अतिथियों ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
अध्यक्षीय संबोधन में क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री अभिषेक राय ने कहा कि हिंदी में काम करना हम सभी का संवैधानिक दायित्व है। हिंदी आज भारत के साथ – साथ भारत के बाहर भी एक महत्वपूर्ण भाषा बन गयी है। हम सभी को कंप्यूटर पर हिंदी में ही कार्य करना चाहिए। आज कंप्यूटर पर कार्य करने की समस्त प्रकार की सुविधाएं और साफ्टवेयर उपलब्ध हैं।
कार्यशाला में श्री अभिषेक राय, क्षेत्रीय प्रबंधक(कार्मिक);मनोरंजन सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन), सुश्री शिखारानी महतो, नोडल अधिकारी(राजभाषा) सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन वशिष्ठ मुनि पाण्डेय ने किया|

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल