पार्टी को गांवों से शहर तक मजबूत करना है झामुमो सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य : मुस्ताक आलम

◆ झामुमो से जुड़ने के लिए लोगों मे उत्साह, लोवाडीह चौक नामकुम मे झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली ने चलाया सदस्यता अभियान :*

, रांची : झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता मे चलाए गए सदस्यता अभियान मे भारी संख्या में युवक/युवतियों ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झामुमो सदस्यता अभियान 2025 के तहत एवं झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार हम आज लोवाडीह नामकुम रांची मे सदस्यता अभियान चला रहे हैं। सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को गांवों से शहर तक मजबूत करने का है साथ ही नए लोगों को पार्टी के नीति सिद्धांतों और राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने का है।

सदस्यता अभियान मे मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, बीरू तिर्की, संध्या गुड़िया, सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो एवं बीरू साहू, कलाम आजाद, अफरोज आलम, मंटू लाला, विलयम रिचर्ड लकड़ा, आदिल इमाम, शांति तिर्की, सज्जाद अंसारी, अंशु लकड़ा, सीमा लकड़ा, अनिमा एक्का, सुनीता लिंडा, राजेश सिंह, सोहेल खान, नीतू लिंडा, संजय ठाकुर, विजय रविदास, लाडले खान, गोपाल पांडेय, मो गुड्डू, राजकुमारी टोपनो, अरविन्द ठाकुर, लक्ष्मण राम, कुलदीपक कुमार, हरीश महतो, राकेश, मो कलाम, मंजीत कुमार एवं अन्य महानगर के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

◆ *सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख, सदस्यों और रांची जिला व महानगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी लोगों को पार्टी के विचारधारा से अवगत कराया गया साथ ही पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सहायता की गई साथ ही पार्टी से जुड़ने वाले नए सदस्यों को रांची जिला संयोजक प्रमुख, संयोजक मंडली सदस्यों, जिला व महानगर के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण द्वारा माला पहनाकर, पार्टी का पट्टा पहनाया गया और सदस्यता रसीद देकर पार्टी मे स्वागत किया गया।

◆ सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली, जिसमें मुख्य रूप से निखिल टोपनो, संजू कच्छप, अरविन्द साहू, शुभम साहू, ब्रीश महतो, विश्वजीत माझी, जॉय अब्राहम कच्छप, हिमांशु गुर्जर, अंकित रिचर्ड लकड़ा, सूरज शर्मा, रजनीकांत साहू, अंकित सांगा, उज्ज्वल टोप्पो, शशि उरांव, जयचंद हांसदा, गणेश रुंडा, दीपक कुमार, अनील राज, दीपक खलखो, संजय खलखो, रोहित मिंज, नवीन तिग्गा, अंशु तिर्की एवं सैकड़ों युवा रहे।*

◆ *पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिला। जुड़ने वाले सदस्यों ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों और पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर हम लोग झामुमो परिवार से जुड़ रहे है, ताकि राज्य के विकास मे अपना योगदान दे सके। सदस्यता अभियान को सफल बनाने मे मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, मंटू लाला, विलयम रिचर्ड लकड़ा एवं अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।

◆ *इस अवसर पर झामुमो के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, बीरू तिर्की, संध्या गुड़िया एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, कलाम आजाद, मंटू लाला, विलयम रिचर्ड लकड़ा एवं अन्य जिला के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल