रांची : प्रेस विज्ञप्ति
समीक्षा बैठक संपन्न
*डायमंड जुबली कार्यक्रम से भाग लेकर उड़ीसा से वापस आए झारखंड विश्वकर्मा महासभा के पदाधिकारी*
दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का डायमंड जुबली महोत्सव उड़ीसा के पुरी स्थित टाउन हॉल में 21 22 एवं 23 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ । इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें झारखंड प्रदेश से दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के रामगढ़ पलामू एवं जमशेदपुर के प्रतिनिधियो का15 सदस्यों की टीम झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी के नेतृत्व में भाग लेकर आज वापस आए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी के द्वारा झारखंड के संगठन के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया। सभी प्रतिनिधियों को केंद्रीय कमेटी द्वारा शाल देकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपनी बातों को रखा।
राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री छेदीलाल विश्वकर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दिनेश भाई शर्मा के द्वारा सभी राज्यों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय कमेटी के द्वारा बहुत जल्द 11 सदस्य टीम महासभा के समस्याओं के संबंध में सात सूत्री मांग को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी एवं देश के गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को एक ज्ञापन देगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विश्वकर्मा के *पांचों वंशजो लोहकर ताम्रकार कास्टकार शिल्पकार स्वर्णकार एक दूसरे से शादी विवाह करने के लिए प्रेरित करें साथ ही प्रत्येक राज्य में सामूहिक विवाह करने की आवश्यकता है ताकि जो परिवार विवाह करने में सक्षम नहीं है उनका कल्याण हो सके*
विश्वकर्मा वंशजों के राजनीतिक भागीदारी के लिए विधायक, सांसद, विधान परिषद, राज्यसभा, सांसद के लिए जब भी जरूरत पड़ेगी तो *दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी गन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से संपर्क कर अपनी भागीदारी के लिए मांग करेगी।*
डायमंड जुबली कार्यक्रम से वापस आकर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक रखी गई जिसमें झारखंड को मजबूत करने पर चर्चा हुई तथा जल्द ही झारखंड के विभिन्न जिलों में जिला कार्य समिति की भी बैठक की जाने पर विचार किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से डॉक्टर दिलीप सोनी, राकेश शर्मा विनोद कुमार शर्मा अजय कुमार सिंह विक्रांत विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। समीक्षा बैठक का संचालन प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया।






