दुबई : आज का दिन भारतीय क्रिकेट के पाकिस्तानी टीम पर दबदबे की पुष्टि को एक बार फिर से दोहरा गया। विराट कोहली के शतक और श्रेयस अय्यर की धमाकेदार पारी से मैच को इकतरफा बना दिया। इससे पहले कार्तिक पांड्या और कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को महज 241 रनों पर धराशाई कर दिया। महज 4 विकेट खोकर टीम इंडिया बड़ी आसानी से लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रही। इस बीच टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहली अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.






