प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव बने शक्तिकांत दास

नई दिल्ली : आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें PM मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। शक्तिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी रह चुके हैं। शक्तिकांत दास RBI के 25वें गवर्नर के पद पर थे। वे कई बड़े पदों पर योगदान दे चुके हैं। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने आज उनके नॉमिनेशन का फैसला लिया। कमेटी के सेक्रेटरी मनीष सक्सेना ने नियुक्ति की जानकारी दी। वर्तमान में पीके मिश्रा प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव-1 के पद पर हैं। यहां याद दिला दें कि बीते साल 10 दिसंबर को शक्तिकांत दास RBI गवर्नर के पद से रिटायर हुये थे। 75 दिन बाद ही उन्हें PMO में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल