बक्सर : जिले के वरिष्ठ साहित्य सेवी और प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक साहित्यिक संगोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी ने सुस्वादु व्यंजनों का आनंद उठाया।
मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन सत्यदेव प्रसाद, सत्यदेव मील के विश्वदेव प्रसाद, बिहार रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष दिनेश जसवाल, बक्सर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्रवण तिवारी, बक्सर प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर, श्रमबिंदु दैनिक के संपादक संतोष पाठक, बैंक प्रबंधक धनंजय सिंह, हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो प्रमुख मनोज सिंह, दैनिक जागरण के जिला प्रभारी शुभनारायण पाठक, बिहार सेंट्रल स्कूल के निदेशक सरोज सिंह, बक्सर पब्लिक स्कूल के निर्देशक निर्मल सिंह, अमरनाथ ओझा सहित अन्य प्रबुद्ध साहित्य सेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






