पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर प्रदेश भाजपा ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया

*पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर भाजपा कार्यालय में दिया गया श्रद्धांजलि*

नारी शक्ति की प्रतीक थी सुषमा स्वराज: कर्मवीर सिंह

रांची: सेप्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद करते हुए कहा की सुषमा स्वराज जी का नाम सामने आते ही एक सादगी और सौम्यता की प्रतिमूर्ति उभर आती है। सुषमा जी बड़ी आसानी से अपने वाक्-चातुर्य के बल पर विरोधियों को परास्त करने के लिए जानी जाती थीं।
अपनी क्षमता और मेधा के आधार पर नारीशक्ति किस प्रकार राजनीति में अपना लोहा मनवा सकती है, इसका एक सफल उदाहरण सुषमा स्वराज जी हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में विकास प्रीतम, हेमंत दास,अशोक बड़ाईक, पंकज सिन्हा, मनोज दूबे, सीमा सिंह ,बबीता वर्मा, संजय जायसवाल, योगेंद्र लाल, सहित कई उपस्थित थे.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल