सोनाहातू : घर में बिजली सर्किट के कारण आग लगने से पति पत्नी की मौत, बच्चों ने छत से कूदकर बचाई जान

सोनाहातू : रांची जिला के सोनाहातू प्रखंड के गोंड़ेयाटांड़ आनंदनगर गांव के रंजीत साहु के घर में देर रात आग लग गयी। घर में रखे डीजल और गैस टंकी के फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पुरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बावजुद रंजीत साहु और उसकी धर्मपत्नी वीणा देवी अपने संपत्ती को बचाने की जद्दोजहद करने लगे। इसी दौरान दोनों आग की चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। घर में उनके 2 बच्चे भी थे जो छत से कुद कर अपनी जान बचाकर भागने में सफल हुये। घटना की सुचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक आग अपना तांडव मचा चुका था। किसी तरह आग पर काबु पाया गया। मौके पर सोनाहातु पुलिस पहुंची और दोनों के शव को काफी मश्क्कत के बाद निकाल कर थाना ले गयी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगलगी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। लोगों में चर्चा है कि सिल्ली टाटा मुख्य मार्ग में होने के कारण इस जगह पर डीजल कटींग कर के स्टोक किया जाता था

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल