Search
Close this search box.

June 16, 2025 8:29 am

Search
Close this search box.

38वे नेशनल गेम्स,उत्तराखंड में महिला हॉकी टीम ने महाराष्ट्र को हरा कांस्य पदक जीता

झारखंड की झोली में अब तक 07 स्वर्ण ,06 रजत, 11 कांस्य समेत कुल 24 पदक

झारखंड टीम की ओर से प्रमोदनी लकड़ा और अलबेला रानी टोप्पो ने एक एक गोल का दिया योगदान

देहरादून : 38वे नेशनल गेम्स,उत्तराखंड में झारखंड महिला हॉकी टीम अपने अंतिम मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 2- 1 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया ।
हरिद्वार में आयोजित हो रहे अंतिम हॉकी मैच में झारखंड महिला हॉकी टीम ने महाराष्ट्र को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2 – 1 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त की।
झारखंड टीम की ओर से पहले क्वार्टर में मैच के 12 वे मिनट में प्रमोदनी लकड़ा ने फिल्ड गोल कर झारखंड की 1- 0 से बढ़त दिलाई तत्पश्चात दूसरे क्वार्टर सुरू होते ही मैच के 17 वे मिनट में झारखंड की अलबेला रानी टोप्पो ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल कर झारखंड के बढ़त को 2- 0 कर दी, मध्यांतर के बाद महाराष्ट्र की टीम ने 39 वे मिनट में एक गोल कर वापसी करने का प्रयास किया, परंतु झारखंड के खिलाड़ियों ने उन्हें और कोई मौका नहीं दिया और मैच अपने नाम करते हुए 2- 1 से जीत दर्ज कर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया।
झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन,माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार,खेल सचिव श्री मनोज कुमार,खेल निदेशक श्री संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,
जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस,महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, भोलानाथ सिंह,विजय सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कॉन्बेगी,कोच सुमराय टेटे,जी.सुधीर, डॉ अमना, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी अनिल जायसवाल,हरभजन सिंह, गुलाम रब्बानी,जय कुमार सिन्हा,अर्चित आनंद,आनंद बिहारी दुबे,विजय सिंह,
चंचल भट्टाचार्य,सी.डी.सिंह, एस.के.पांडेय,वरुण कुमार,सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, के के सिंह, प्रभाकर राव,खुर्शीद खान, परीक्षित तिवारी,अजय झा, शैलेन्द्र पाठक,हरभजन सिंह,निशिकांत पाठक,बिपीन सिंह ,राजेंद्र प्रसाद,पूर्णिमा महतो,सुमन चंद्र मोहंती,आशीष झा,रितेश झा,मो.खुर्सिद खान,शैलेन्द्र दुबे, उदय साहू,शैलेन्द्र कुमार झारखंड खेल प्राधिकरण,रांची के मणिकांत कुमार -जूनियर फेलो कंसलटेंट,देवेंद्र सिंह,स्पोर्ट्स एडवाइजर समेत खेल विभाग के अधिकारियों,प्रशिक्षकों ने बधाई दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल