रांची : मंगलवार को भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित दीनदयाल नगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर उपस्थित झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार और अंत्योदय की प्रेरणा हमें सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे। उनका सपना “सबका साथ, सबका विकास” को साकार करने का संकल्प हम सभी दोहराते हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय डॉ. रविंद्र राय ने कहा की पंडित जी का यह मानना था कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि यह समाज की सेवा का एक साधन होना चाहिए। उनके अनुसार, राजनीति का उद्देश्य जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण होना चाहिए, न कि केवल व्यक्तिगत लाभ।
भाजपा रांची महानगर जिला के अध्यक्ष वरुण साहू ने पंडित दीनदयाल के आदर्शों को याद करते हुए कहा की दिनदयाल जी जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक विभाजन के विरोधी थे। उनका विचार था कि भारतीय समाज में सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने एकजुटता और सहिष्णुता को बढ़ावा दिया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, रांची के विधायक सी. पी. सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल , भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू , पूर्व विधायक समरी लाल, सुबोध सिंह गुड्डु, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, हरबिंदर सिंह बेदी, शोभा यादव, राजू सिंह, बसंत दास, रौशनी खालको, अनिता वर्मा, संजीव चौधरी, बीना मिश्रा, पूनम जयसवाल,पायल सोनी,विकास रवि, रवि मुंडा, रामलगन राम, रणधीर सिंह, इंद्रजीत यादव, सुभाष अग्रवाल, सुबेश पांडेय, ऋषभ गखड़ सहित महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।