आप के पाप का घड़ा फूटा – प्रतुल

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि दिल्ली में आखिरकार आप के पाप का घड़ा फूट ही गया। आप की सरकार ने दिल्ली की जनता के साथ धोखेबाजी की। आम आदमी की सरकार बनाने का दावा करने वाले केजरीवाल खुद शीश महल पर काबिज हो गए। ना यमुना का प्रदूषण काम हुआ और ना ही दिल्ली की हवा बदली।

वहीं नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व पर दिल्ली की जनता ने अपनी आस्था व्यक्त की है। भाजपा के द्वारा पूर्व में किए गए चुनावी वादों को पूरा करने का शानदार रिकॉर्ड रहा है।जनता ने इस पर विश्वास जताया है।अब दिल्ली को संवारने की जिम्मेवारी भाजपा की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल