केजरीवाल ने मानी हार, बीजेपी को दी जीत की बधाई

दिल्ली : केजरीवाल ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने भाजपा को उसकी जीत पर बधाई दी है। केजरीवाल ने वीडियो मैसेज में कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं, जनता का जो भी फैसला है, हमें उसे पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं. जनता का फैसला सिर-माथे पर. मैं बीजेपी को जीत की बधाई देता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि जिस उम्मीद के साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है. वह उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. 

उन्होंने कहा कि हमें पिछले दस साल में जनता ने जो मौका दिया है, हमने बहुत काम किया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के क्षेत्र में बहुत काम किया है. हमने अलग-अलग तरीके से लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है. दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने की कोशिश की है.

केजरीवाल ने कहा कि  हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे क्योंकि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए हैं. हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं, जिसके जरिए हम जनता की सेवा कर सकें. हम केवल एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि समाज सेवा भी करते रहेंगे. हमें जनता के सुख-दुख में इसी तरह काम आना है. 

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल