नटवा हंसदा झारखंड अधिविध परिषद के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इस बात की अधिसूचना राज्य सरकार द्वारा जारी कर दी गई है बताया जाता है यह सब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुमति के बाद ही हो सका है।
नटवा हांसदा रांची स्थित राजकीय पॉलिटेकनिक के प्रिंसिपल रह चुके हैं। जैक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद 18 जनवरी से खाली हैं, जिससे 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं। वहीं, मैट्रिक और इंटर के एडमिट कार्ड अब तक डाउनलोड नहीं हो सके हैं। संभावना है कि 11 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं।






