रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने केंद्र सरकार के बजट को झारखंड के लिए क्षलावा करार दिया है। उन्होंने केंद्र पर झारखंड के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा इस बजट में झारखंड को अनुदान तो छोड़िए झारखंड को अपना हक देने में भी कोताही की गई है। केंद्र सरकार झारखंड राज्य का 1,36,000 करोड रुपए दबा के बैठी है और उसकी कोई सुनवाई नहीं है। वहीं चुनाव को देखते हुए बिहार को कई योजनाएं देने का महज शब्दबाग दिखाया गया जो की चुनावी रणनीति के अलावा कुछ नहीं हैं। यह कुछ भी कर ले एक बार पुनः बिहार में भी झारखंड की तरह जनता उनका मिट्टी पलीद कर देगी।