प्रयागराज : हालांकि उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेले में भीड़ कंट्रोल के लिए काफी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई है लेकिन भीड़ इतनी थी की उसके दबाव में लोगों ने उनके रक्षार्थ बनाई गई बैरिकेटिंग को तोड़ दिया। परिणाम स्वरूप मेले में भगदड़ मच गई और हादसा हो गया। मौनी अमावस्या के शाही स्नान के दौरान प्रयागराज के संगम तट पर भगदड़ मच गई, जिसमें एक दर्जन से भी से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण बैरिकेडिंग टूट गई थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. सुबह पांच बजे शाही स्नान होना था, इसको लेकर पुलिस ने टूटी बैरीकेडिंग की मरम्मत करवाकर रास्ता साफ कर दिया था.
खबर लिखे जाने तक आमृत स्नान सुरू नहीं हो पाया है।






