मुरी : टुंगरी पहाड़ में माघ मेला धुमधाम से मनाया गया

मुरी:- मुरी टुंगरी पहाड़ में बुधवार को माघ मेला (टुसू मेला) धुमधाम से मनाया गया। माघ मेला के अवसर पर टुंगरी पहाड़ में ग्राम देवता का सुबह से ही पुजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगने शुरू हो गई। ग्राम देवता की पुजा के बाद मुर्गा एवं बकरे की बलि दी गई।दोपहर के समय से पहाड़ पर टुसू मेला की भीड़ जमने लगी।दुर दराज से लोग मेले का लुत्फ लेने पहुंचे। देखते ही देखते मेले में भीड़ का विशाल रुप ले लिया। गांव गांव से महिलाएं टुसू लेकर अपने पारंपारिक तरिके टुसू गीत गाते हुए टुंगरी पहाड़ पहुंचे। वहीं सिंगपुर नर्सिंग होम के संचालक डॉ रमनेश प्रसाद भी विराट टुस लेकर कांटाडीह के ग्रामीणों के साथ नाचते गाते पहाड़ पहुंचे। यह माघ मेला कई वर्षों से चला आ रहा है।मेला को सफल बनाने में टुंगरी विकास समिति की काफी योगदान रहा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल