मुरी : सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल

मुरी:- मुरी ओपी क्षेत्र के रांची पुरुलिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क दुघर्टना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सिल्ली प्रखंड के गढ़गांव निवासी निवास महतो उम्र लगभग 25 वर्ष एवं अनिल महतो उम्र लगभग 25 वर्ष दोनों अपने बाइक से अपने घर जा रहे थे। अचानक बड़ा मुरी युनियन बैंक के समीप दो बाइक मे भीड़ंत हो गया। जिसमें दोनों युवक निवास महतो और अनिल महतो गंभीर रुप से घायल हो गया। गस्ती कर रहे मुरी ओपी पुलिस द्वारा दोनों घायलों को सिल्ली सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल