सिल्ली : मधुमक्खी के काटने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल

घायल बंकिम चंद्र पाठक का इलाज करते चिकित्सक

सिल्ली : मुरी रेलवे अस्पताल के समीप बुधवार को मधुमक्खीयों काटने से एक 80 वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उसे सिंगपुर नर्सिंग होम लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक छोटा मुरी निवासी रेलवे सेवा निवृत बंकिम चंद्र पाठक मंगलवार को दोपहर 2 बजे बाजार से अपने घर जा रहे थे इसी क्रम में रेलवे अस्पताल के समीप पेड़ पर मधुमक्खी के छात्ते को पक्षी ने छेड़ दिया। जिससे मधुमक्खियां का झुंड हर आने जाने वालों लोगो को पीछा करने लगा।इसी क्रम में बंकिम चंद्र पाठक उनके चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खी के झुंड उड़ने से बाजार के आसपास अफरा तपरी मच गई। लगभग 1 घंटे के बाद आसपास की स्थिति सामान्य हो पाया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल