सामाजिक कार्यकर्ता उदय शंकर प्रसाद साहु को मिला राष्ट्रीय सुंडी शौंडिक गौरव सम्मान
रांची : सोमवार को झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बीरेंद्र साहु ने रायपुर छत्तीसगढ़ से कार्यक्रम से लौटने पर बताया कि रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय शौंडिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह रायसहब स्व बलदेव प्रसाद साहु स्मृति भव्य मंच से ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ ,सम्मेलन में हजारों हजार लोगों की उपस्थिति थीं । सम्मेलन स्थल पर कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, कृषि मंत्री नेताम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंच में मौजूदगी हुई थी जो कार्यक्रम के अंत तक मंचासिन रहे। लोहरदगा झारखंड निवासी रायसहब स्व बलदेव प्रसाद साहु के पुत्र रांची के वरीय समाजसेवी उदय शंकर प्रसाद साहु जी को समाज का सरउच्च सम्मान राष्ट्रीय सुंडी शौंडिक गौरव सम्मान दिया गया, जिसे उन्हें रायपुर के कार्यक्रम स्थल स्व राय साहब बलदेव प्रसाद साहु स्मृति मंच पर उनकी स्वास्थ्य कारणों की अनुपस्थिति में झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बीरेंद्र साहु ने छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कृषि मंत्री नेताम, छत्तीसगढ़ प्रदेश शौंडिक समाज के अध्यक्ष शिवरतन प्रसाद गुप्ता जी के उपस्थिति में राष्ट्रीय सुंडी शौंडिक गौरव सम्मान ग्रहण किया। उदय शंकर प्रसाद साहु जी को राष्ट्रीय सुंडी शौंडिक गौरव सम्मान मिलने की घोषणा होने मात्र से वहां मौजूद हजारों हजार की भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे कार्यक्रम स्थल पर जोरदार नारों का उद्घोष किया। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ के प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी उदय साहु एवं प्रदेश महामंत्री उमेश साहु ने संयुक्त रूप से रायपुर में बताया कि जल्द ही रांची में प्रदेश शौंडिक संघ के संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों से सलाह विचार कर एक छोटा कार्यक्रम आयोजित कर पूरे प्रदेश संगठन की उपस्थिति में उदय शंकर प्रसाद साहु जी को छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय शौंडिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में मिले राष्ट्रीय सुंडी शौंडिक गौरव सम्मान को सौंपा जाएगा। रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने शौंडिक समाज को बड़ी सौगात देते हुए सामाजिक कार्य करने एवं समाज के अंतिम छोर तक सांस्कृतिक , शैक्षणिक, एवं सामाजिक विकास करने के लिए 5 एकड़ जमीन देने और भवन निर्माण कराने की घोषणा की है। उनके इस घोषणा से राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे हजारों हजार लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का सुंडी समाज के तरफ़ से आभार व्यक्त किया है। रायपुर छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड प्रदेश से 24 जिलों के सक्रीय लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।






