जरूरतमंदों में कंबल वितरित करना सबसे पुनीत कार्य- विवेक कुमार पाण्डेय

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली अंतर्गत ग्राम- दिग्घी जनपद सोनभद्र में नदी किनारे में गरीबों को कंबल वितरित कार्यक्रम परोपकार सेवा समर्पण समिति रेणुकूट जनपद सोनभद्र द्वारा आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि कम्बल वितरण आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय विशिष्ठ अतिथि राकेश द्विवेदी संचालन ललन गुप्ता ने किया। वक्ता किशन पाण्डेय, किशन मुरारी शुक्ला, परोपकार सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष राज कुमार यादव अन्य लोगों ने अपनी बात रखी। परोपकार सेवा समर्पण समिति रेणुकूट जनपद सोनभद्र द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम दुद्धी ब्लाक अंतर्गत ग्राम- दिग्घी जनपद सोनभद्र में नदी किनारे में गरीबों को कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय रहे। बुजुर्ग, असहाय व गरीब 300 लोगों में कंबल का वितरित किया गया। पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि संस्था निर्धारित रूपरेखा के तहत गरीबों की मदद करती है।संस्था इसी तरह के अन्य सामाजिक कार्य भी जैसे सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान करती है। कार्यक्रम के अन्त में पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय को साल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर चंदन कुमार दुबे, जितेंद्र अग्रहरी, नीतीश कुमार, किशन पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय, आकाश पाल, बृज भूषण तिवारी, गीता, सुशीला, धन्नो, अजय कुमार सिंह, अनीस, ललन गुप्ता, कृष्ण मुरारी शुक्ला, परमिला चौबे आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल