झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार : 11 मंत्रियों ने ली पद, गोपनीयता की शपथ

रांची। राजभवन में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार पूरा हो गया। सबसे पहले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रो स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। इसके बाद 11 विधायकों को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमें सबसे पहले कांग्रेस के राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजूल हसन, दीपिका पांडेय, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू व सबसे अंतिम में शिल्पी नेहा तिर्की ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से 6, कांग्रेस से 4 व आरजेडी से 1 मंत्री बनें। भव्य रूप से सजे शपथ ग्रहण समारोह में सत्तारुढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा- कांग्रेस और राजद कोटे से कई विधायक मंत्री बनें। इस मौके पर सत्ता पक्ष के साथ-साथ कई गणमान्य लोगों शामिल थे।
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को सीएम पद की शपथ मोरहाबादी मैदान में ली थी। हेमंत सोरेन चौथी बार सीए पद की शपथ लिए थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल