झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार : झामुमो के पांच, कांग्रेस के 4 और राजद का एक मंत्री लेंगे शपथ

रांची : झारखंड में अबुआ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का सस्पेंश अब खत्म होने वाला है। आज दोपहर 12:00 राज भवन के अशोक वाटिका हॉल में मंत्रिमंडल के 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जबकि 12वें मंत्री पद की कुर्सी अभी खाली रहने की उम्मीद है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सभी को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाएंगे। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी का शपथ ग्रहण होगा उसके पश्चात अन्य मंत्रीगण शपथ ग्रहण करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा से रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, लुईस मरांडी, हफिजुल अंसारी और अनंत प्रसाद देव मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, राधाकृष्ण किशोर तथा इरफान अंसारी के शपथ ग्रहण करने की उम्मीद है। राजद कोटे से एक सीट के लिए राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान का नाम फाइनल बताया जा रहा है। वहीं कुछ न्यूज़ चैनल पर गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव के पक्ष में मंत्री पद की शपथ लेने की खबर चलाई जा रही है।
हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी के पास भी राजभवन से कॉल लेटर नहीं आया था। शपथ ग्रहण की अंतिम पटकथा तो स्पष्ट रूप से अंतिम समय में ही खुलने की उम्मीद है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल