जयंती पर राजद द्वारा याद किए गए राजेंद्र प्रसाद, नेता विधायक दल सुरेश पासवान और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

रांची: भारत के प्रथम राष्ट्रपति को उनकी 140 में जयंती पर राष्ट्रीय जनता दल ने शिद्दत से याद किया। राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान,महासचिव कैलाश यादव। सहित अन्य नेताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के जयंती पर डोरंडा राजेंद्र चौक पर माल्यार्पण कर देशरत्न के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर सुरेश पासवान ने कहा कि देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के विद्वान राजनेता थे संविधान ड्राफ्ट कमिटी बनाने में और देश के विकास में अहम योगदान दिया था !

कैलाश यादव ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद सिवान ज़िरादेई हमारे ग्रामीण थे ! उनका जमीन का प्लॉट और हमारा एक क्षेत्र से सटा हुआ है ! मुझे (कैलाश यादव) और देश को गर्व है कि इतने महान विभूति के सपने को एक संकल्प के रूप में लेकर राजनीतिक सामाजिक मार्गदर्शन पर काम करने की जरूरत है !

मौके पर निर्मल कुमार, रोहित तिर्की, पप्पू खान जाकिर खान प्रमोद यादव नवीन यादव सुमन देव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल