रांची। राजद के विधायकों की
बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई।
सोमवार को हुई इस बैठक में
नवनिर्वाचित चारों विधायक
शामिल हुए। प्रभारी जयप्रकाश
नारायण यादव के अलावा
महासचिव भोला प्रसाद यादव भी
बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
राष्ट्रीय जनता दल ने विधानसभा
चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया
है। उसके चार विधायक चुने गए
हैं। देवघर, गोड्डा, विश्रामपुर और
हुसैनाबाद से इंडिया ब्लॉक के
बैनर चले राजद ने जीत हासिल
की है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में
बनने वाली सरकार में भूमिका पर
इस बैठक में विचार विमर्श हुआ।
राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों
की इस बैठक में राज्य में बनने
वाली हेमंत सरकार में पार्टी की
भूमिका पर चर्चा हुई। रविवार को
राजद विधायक दल की बैठक में
देवघर के नवनिर्वाचित विधायक
सुरेश पासवान को नेता चुना गया।
इधर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो
लालू प्रसाद यादव का भी अपने
पार्टी के निर्वाचित विधायकों को
संदेश आया है।
उन्होंने मजबूती के साथ
सरकार में रहकर जनता की सेवा
करने का आदेश दिया है। लालू
प्रसाद यादव ने हेमंत सोरेन को
गठबंधन की प्रचंड जीत पर बधाई
दी है। उन्होंने कल्पना सोरेन की
भी तारीफ की। बिहार के पूर्व
मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी
यादव ने भी हेमंत सोरेन को जीत
पर बधाई दी है।
हेमंत सोरेन की बनने वाली
सरकार में राष्ट्रीय जनता दल को
एक मंत्री पद मिलने जा रहा है।
पिछली सरकार में जबकि एक
ही विधायक राष्ट्रीय जनता दल
के सत्यानंद भोक्ता थे, उन्हें मंत्री
बनाया गया था। लालू प्रसाद यादव
के आग्रह पर उन्हें सरकार में मंत्री
पद दिया गया था। हुसैनाबाद के
नवनिर्वाचित विधायक संजय सिंह
यादव को मंत्री बनाया जा सकता
है। इसका निर्णय लालू प्रसाद
यादव करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह
28 नवंबर को होना है।






