जेसीआई एक्सपो @2024 सबकी आकांक्षा की हो रही पूर्ति, किसी को व्यापार की पसंद है, किसी को मस्ती

शाम ढलते ही जगमगा उठता है एक्सपो का माहौल

रांची : जेसीआई एक्सपो मेला हर वर्ग की आकांशा की पूर्ति कर रहा है। व्यापारियों को यहां डिस्ट्रीब्यूटर्स/ कंपनी के स्टेट हेड मिल रहे है तो खरीददारों को एक से एक समान। जिज्ञाशु अपना ज्ञान वर्धन कर रहे हैं तो बच्चे फन गोला की रौनक का लुफ्त उठा रहे है। कार, बाइक के शौकिन फ्री टेस्ट राइडिंग कर रहे हैं तो स्वाद के दीवाने फूड जोन में मडरा रहे हैं। संगीत के फनकारों की तो मोज ही मोज है। यानिकि सभी को कुछ न कुछ मिल रहा है।
दिनभर की शॉपिंग के बाद शाम होते ही जेसीआई रांची द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव में रौनक और बढ़ जाती है। यहां न केवल खरीदारी का एक्स मजा है, बल्कि शाम के रंगारंग कार्यक्रम भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। रांची में एक ही छत के नीचे देश-विदेश के चुनिंदा स्टॉल और आकर्षक उत्पाद सभी को अपनी ओर खींच रहे हैं।

इस साल एक्सपो उत्सव खास है। आमतौर पर यह आयोजन 5 दिनों का होता था, लेकिन जेसीआई रांची ने पहली बार इसे 7 दिनों के लिए आयोजित किया है। इसका मतलब है कि रांची वासियों के पास इस बार अधिक समय है बेहतरीन शॉपिंग करने और शानदार डिस्काउंट्स का लाभ उठाने का।

सोमवार को हुए “एक्सपो गॉट टैलेंट” प्रतियोगिता ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, मंगलवार को दोपहर 2 बजे से “एक्सपो एक्स सेशन” और शाम 5 बजे से योग प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है।

साथ ही, एक्सपो में देश के शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स और सभी प्रमुख चार और दो पहिया वाहन ब्रांड्स का प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है, जो हर किसी को आकर्षित कर रहे हैं। जेसीआई रांची द्वारा यह आयोजन हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल